*किडनी फेलियर से परेशान युवक ने की खुदकुशी* *कांसाबेल थाना क्षेत्र की घटना, बेंगलुरु से इलाज कराकर लौटा था अविनाश*
*किडनी फेलियर से परेशान युवक ने की खुदकुशी* *कांसाबेल थाना क्षेत्र की घटना, बेंगलुरु से इलाज कराकर लौटा था अविनाश*
*किडनी फेलियर से परेशान युवक ने की खुदकुशी*
*कांसाबेल थाना क्षेत्र की घटना, बेंगलुरु से इलाज कराकर लौटा था अविनाश*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 7 मई 2026 : जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुजीबहार में किडनी की गंभीर बीमारी से परेशान एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अविनाश टोप्पो (26), बेंगलुरु में काम करता था, जहां उसकी तबियत खराब होने पर परिजनों ने उसे वापस गांव सुजीबहार बुलाया था।
जानकारी के अनुसार, अविनाश टोप्पो को 3 मई 2026 को घर वापस लाया गया था। 4 मई को जशपुर में इलाज के दौरान जांच में पता चला कि उसकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। इस खबर से अविनाश लगातार परेशान रहने लगा था। 6 मई को जब उसके पिता सैहुन टोप्पो (50) किसी काम से पड़ोसी गांव चोगरी बहार गए हुए थे, तब शाम करीब 4 बजे अविनाश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना मिलने पर थाना कांसाबेल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराया। इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।


