एनएच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

एनएच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर: 3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

एनएच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर:  3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

एनएच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर:

3 महिलाओं को कुचला, तीनों की मौके पर मौत; गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला मेन रोड में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव की तीन महिलाएं सब्जी खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं, तभी करीब 6:45 बजे अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (CG 15 EH-8874) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एन का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीटा

हादसे के बाद गुस्से से भरी भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक को वाहन से बाहर निकाल लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस पहुंची, हालात काबू में किए

घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

दो मृतकों की पहचान हुई

खबर लिखे जाने तक दो मृत महिलाओं की पहचान श्यामपति (55 वर्ष) और मुन्नी बाई के रूप में हुई है, जबकि तीसरी महिला की पहचान की प्रक्रिया जारी है।