41 एलएलरुपए के प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़ा गया युवक
जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में जशपुर पुलिस ने बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 41 हज़ार रुपए मूल्य के प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।
41 एलएलरुपए के प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़ा गया युवक
आरोपी मनीष नेगी उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुरकुंगा थाना नारायणपुर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में जशपुर पुलिस ने बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 41 हज़ार रुपए मूल्य के प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को ग्राहकों पास खपाने निकला था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम कोटिया की ओर से एक व्यक्ति , मोटर साइकल क्रमांक CG14 MN 8387 से ग्राम करमा की ओर जा रहा है, उसका नाम मनीष नेगी, निवासी ग्राम कुरकुंगा थाना नारायणपुर है, वह अपने पास प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS को , बिक्री हेतु रखा है।
सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा ग्राम कोटिया के पास नाकाबंदी कर, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, कि इसी दौरान संदेही मोटर साइकल आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त मोटर साइकल को, घेराबंदी कर रोका गया, पूछताछ पर संदेही ने अपना नाम मनीष नेगी , उम्र 19 वर्ष बताया,पुलिस के द्वारा जब संदेही मनीष नेगी की चेकिंग की गई, तो उसकी जेब से, प्लास्टिक पॉलीथिन में लिपटा हुआ, 12 पत्ता में 90 नग प्रतिबंधित SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल मिला, पुलिस के द्वारा जब प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के संबंध में दस्तावेजों की मांग की गई तो, उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी मनीष नेगी के कब्जे से प्रतिबंधित सभी प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकल को जप्त करते हुए हिरासत में लिया गया।
वर्सन
प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
----------------------


