यहां भी प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, दो सप्ताह पहले हुई थी शादी
यहां भी प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, दो सप्ताह पहले हुई थी शादी प्रेमी के साथ भागकर महिला पहुंची थाने, प्रेमी के साथ ही रहने की जिद्
यहां भी प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, दो सप्ताह पहले हुई थी शादी
प्रेमी के साथ भागकर महिला पहुंची थाने, प्रेमी के साथ ही रहने की जिद्
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/पत्थलगांव. सोनम एवं राजा रघुवंशी जैसे हाई प्रोफाईल मामले की गूंज अभी लोगो के जेहन से उतरी भी नहीं है, कि महानगरों जैसे ऐसी ही एक कहानी जशपुर अंचल के ग्रामीण ईलाके से भी निकलकर सामने आ रही है। यहां शादी के दो सप्ताह बाद ही एक नवविवाहिता अपने पुराने आशिक के साथ भागकर सीधे थाने पहुंच गई। थाने में प्रेमी के साथ पहुंची महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद् लगाए हुई है।
इधर नवविवाहिता का पति और उसके पूरे परिवार पर मानो पहाड़ टूट गया हो। भारी भरकम खर्च करने के बाद युवक की शादी में हुए खर्च से परिवार ठीक से संभला भी नहीं था कि, महिला घर छोडक़र अपने आशिक संग भाग खड़ी हुई।
मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल एवं इंद्रकालो कापू पंचायत का है। जोराडोल के रहने वाले युवक के साथ इंद्रकालो की रहने वाली महिला का महज दो सप्ताह पूर्व ही पूरे रिति रिवाज के साथ विवाह हुआ था। लेकिन शायद यह विवाह युवती की रजामंदी से नहीं हुई थी, यही कारण बना की वह दो सप्ताह के भीतर ही अपने पति को छोडक़र अपने आशिक के साथ रहने फरार हो गई। इस मामले में पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, युवक युवती के बालिग होने के कारण पुलिस भी इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर पा रही।
------------------------------------------------------------------


