*NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सवार की मौत* *बिना पार्किंग लाइट सड़क पर खड़ा था ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा इस कारण से हुआ हादसा*

*NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सवार की मौत* *बिना पार्किंग लाइट सड़क पर खड़ा था ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा इस कारण से हुआ हादसा*

*NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सवार की मौत*  *बिना पार्किंग लाइट सड़क पर खड़ा था ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा इस कारण से हुआ हादसा*

*NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, सवार की मौत*

*बिना पार्किंग लाइट सड़क पर खड़ा था ट्रक, अंधेरे में नहीं दिखा इस कारण से हुआ हादसा*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 2026 : अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। ग्राम तेलईकछार-शशिपुर के पास अंधेरे में सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और सुरक्षा संकेत के खड़े ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशांत कुमार मंडल के रूप में हुई है। वे एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन-बी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-48 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वे बाइक (CG 15 EF 7257) से बिश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान शशिपुर के पास ईंधन खत्म होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक (CG 22 AJ 4331) के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई।

दोनों बेटियों ने दी मुखाग्नि 

परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने मुख्य सड़क पर वाहन बिना पार्किंग लाइट जलाए और बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा कर दिया था। अंधेरे की वजह से ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची जयनगर पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और मृतक के भाई की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को स्थानीय मुक्तिधाम में सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनकी दोनों बेटियों भाव्या और सृष्टि ने उन्हें मुखाग्नि दी। घटना के बाद एसईसीएल कॉलोनी में शोक का माहौल है।