*घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार* *पीड़िता के विरोध पर आरोपी भागा, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

*घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार*

*पीड़िता के विरोध पर आरोपी भागा, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 जून 2026 : जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 331(3), 296 तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(ब) और 3(2)(V)(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय पीड़िता ने 26 जून को थाना लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वह घर में अकेली थी। इसी दौरान क्षेत्र के एक ढाबा संचालक मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42) उसके घर में घुस आया और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर समुदाय विशेष का नाम लेते हुए उसके पति को छोड़कर अपने साथ पत्नी बनकर रहने का दबाव बनाया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने मचाया शोर तो मौके से भाग निकला आरोपी

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।