*ओडिशा में गिरी आकाशीय बिजली और जशपुर की दो महिलाओं की गई जान*
*ओडिशा में गिरी आकाशीय बिजली और जशपुर की दो महिलाओं की गई जान*
*ओडिशा में गिरी आकाशीय बिजली और जशपुर की दो महिलाओं की गई जान*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 12 अगस्त 2026 :- धान की रोपाई के लिए ओडिशा गईं फरसाबहार ब्लॉक के बरडीह गांव की दो महिला मजदूरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंपा बाई (48) और सुशीला बाई, पति रत्थो के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं, बुधवार को गांव के अन्य मजदूरों के साथ धान की रोपाई करने ओडिशा के बलिशंकरा क्षेत्र के भट्ठी टोला बस्ती गई थीं। शाम के समय अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरने से दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सुंदरगढ़ ले जाए गए।
मजदूरी के लिए ओडिशा जाते हैं सैकड़ों लोग
फरसाबहार क्षेत्र से हर वर्ष धान की रोपाई के सीजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूरी के लिए ओडिशा जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों लोग रोपाई के काम के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचते हैं। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।


