*तालाब में डूब रहे पति को बचाने कुदी पत्नी की भी डूबने से मौत*

*तालाब में डूब रहे पति को बचाने कुदी पत्नी की भी डूबने से मौत*

*तालाब में डूब रहे पति को बचाने कुदी पत्नी की भी डूबने से मौत*

*तालाब में डूब रहे पति को बचाने कुदी पत्नी की भी डूबने से मौत*

*पत्नी को बचाने उतरी बहन भी डूबने लगी, ग्रामीण ने बचाई जान*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 17 अगस्त 2026 :- पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में शनिवार शाम तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। पति को बचाने तालाब में उतरी पत्नी भी गहरे पानी में समा गई। वहीं दोनों को बचाने के लिए पत्नी की बड़ी बहन ने भी तालाब में छलांग लगा दी। वह भी डूबने लगी तो पास में मछली पकड़ रहे ग्रामीण ने उसे पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। घटना के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अमरपुर ग्राम पंचायत के आमादारा पाठपारा निवासी मुनेश्वर नगेशिया (50) पिता ननका नगेशिया 14 अगस्त को अपनी बहन के घर ग्राम अमरठा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी घिरनी बाई (47) भी अपनी बड़ी बहन जशमति के साथ वहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की शाम तीनों जंगल के रास्ते पैदल अपने गांव लौट रहे थे।

रास्ते में वन विभाग द्वारा बनाए गए बड़का जोभी तालाब के पास पहुंचने पर मुनेश्वर ने नहाने और मछली पकड़ने की बात कही। इसके बाद वह तालाब में उतर गया। काफी देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं आया तो घिरनी बाई उसे बचाने तालाब में उतर गई। गहरे पानी में पहुंचते ही वह भी डूबने लगी।

शोर सुनकर मछली पकड़ रहे ग्रामीण ने महिला को बचाया

यह देखकर जशमति भी दोनों को बचाने के लिए तालाब में उतर गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगी। उसने शोर मचाया तो पास में मछली पकड़ रहे अर्जुन नगेशिया की नजर उस पर पड़ी। अर्जुन ने तत्काल पानी में उतरकर किसी तरह जशमति को बाहर निकाल लिया। हालांकि तब तक मुनेश्वर और घिरनी बाई की डूबने से मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना अर्जुन ने गांव के चौकीदार और सरपंच को दी। रात हो जाने के कारण पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। रविवार को कुसमी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक दोनों के शव पानी की सतह पर आ गए थे। ग्रामीणों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।