धान की फसल देखने खेत गए किसान को हाथियों ने पैरों से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में तीन दिनों में हाथियों से दूसरी मौत से सहमा वनांचल
धान की फसल देखने खेत गए किसान को हाथियों ने पैरों से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में तीन दिनों में हाथियों से दूसरी मौत से सहमा वनांचल जंगली हाथियों से होने वाले जन हानि को रोकने में विफल साबित हुआ वन विभाग, हाथियों से फसलों और घर-मकान का नुकसान तो हुई आम बात
धान की फसल देखने खेत गए किसान को हाथियों ने पैरों से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट
कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में तीन दिनों में हाथियों से दूसरी मौत से सहमा वनांचल
जंगली हाथियों से होने वाले जन हानि को रोकने में विफल साबित हुआ वन
विभाग, हाथियों से फसलों और घर-मकान का नुकसान तो हुई आम बात
लोक सीजी न्यूज / जशपुर / कुनकुरी / 06 नवम्बर 2025 - जशपुर वन मंडल के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में तीन दिनों के अंदर जंगली हाथियों की चपेट में आकर एक और किसान की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक के साथ आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि, हाथियों के हमले में मारा गया धान उत्पादक किसान, गड़ा काटा निवासी जोनस बड़ा बुधवार की शाम को घर से अपनी तैयार हो चुकी धान की फसल को एक नजर देखने की गरज से अपने खेतों की ओर गया था और इसी दौरान किसी प्रकार से इसका 22 जंगली हाथियों के झुण्ड से उसका आमना सामना हो गया और हाथियों ने उसे पैरों से बुरी तरह से धान के खेतों में ही रौंद दिया, जिससे मौके पर ही जोनस बड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। और घर वालों को खबर मिली की उनके सिर से घर के मुखिया का साया उठ गया है। घटना की सूचना पर गुरुवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक जोनस का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम करा कर, अंतिम संस्कार के लिए मृतक का शव, परिजनों को सौंप दिया गया। और वन विभाग की ओर से आरंभिक सहायता राशि के रूप में ₹25000 प्रदान किए गए।
क्षेत्र में दहशत, शोक और आक्रोश है व्याप्त
इन दिनो जिले में प्रमुख रूप से धान के साथ-साथ गन्ना, टमाटर, मक्का और अरहर जेसी फसलें खेतों में पककर तैयार है और जिले के किसान अपनी साल भर की फसलों की हाथियों से सुरक्षा को लेकर बेहद
फिक्रमंद हैं, और वन विभाग हाथियों को खदेडऩे में पूरी तरह से नाकाम है। जिसके कारण बेलगाम हाथी स्वछंद विचरण कर रहे हैं और फसलों को जमकर नुकसान पहुंचा रहे है। इसी बीच तीन दिनों के अंदर दो किसानों की अकाल मौत से क्षेत्र में दहशत के साथ शोक और रोष भी व्याप्त है।
जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रहा वन महकमा
जंगली हाथियों की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के कई जिलों में हाथियों की समस्या को तो विभाग ने काफी हद तक नियंत्रित कर लिया लेकिन, जशपुर जिले में वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की इस गंभीर समस्या के प्रति बेहद लापरवाही और गैर जिम्मेदार रवैये से जंगली हाथियों की समस्या जशपुर में
और विकराल रूप लेती जा रही है। इधर वन विभाग का एक मात्र काम मुआवजा बांटने का रह गया है। और वन विभाग इस इंतेजार में रहता है, कि हाथियों का कोई दल यहां आया है, तो जब तक चाहे यहां रहे कहीं विचरण करे और फिर अपनी मर्जी से कहीं और निकल जाएं।
-------------


