मेडिकल बिल पास करने के नाम पर रिश्वत, सीएमएचओ ऑफिस के बाबू का वीडियो वायरल; 5 हजार रुपए लेते कैमरे में कैद, साहब तक पहुंचाने, की बात से बढ़ी गंभीरता

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026 : जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के एक बाबू पर शासकीय कर्मचारी के मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें संबंधित कर्मचारी पैसे लेते और गिनते हुए नजर आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान किशोर चौहान के रूप में हुई है, जो सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में ड्रेसर के पद पर कार्यरत है। वायरल वीडियो में वह बाबू की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहा है और करीब 5 हजार रुपये लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है।
वीडियो में आरोपी यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि रकम “साहब” तक पहुंचानी है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मेडिकल बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।
वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
वर्सन
मामले की शिकायत मिली है, संबंधित को शो काज नोटिस जारी किया गया है।
डॉ जीएस जात्रा, सीएमएचओ जशपुर।