एनएच 43 में लुचकी घाट के पास सड़क हादसा मां कुदरगगढ़ी एलुमिना रिफाइन कंपनी के एजीएम की मौत, ट्रक चालक फरार
एनएच 43 में लुचकी घाट के पास सड़क हादसा मां कुदरगगढ़ी एलुमिना रिफाइन कंपनी के एजीएम की मौत, ट्रक चालक फरार
एनएच 43 में लुचकी घाट के पास सड़क हादसा
मां कुदरगगढ़ी एलुमिना रिफाइन कंपनी के एजीएम की मौत, ट्रक चालक फरार
लोक सीजी न्यूज / जशपुर नगर 5 अप्रैल 2026 : एनएच-43 पर अम्बिकापुर के लुचकी घाट के समीप शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में एक निजी कंपनी के एजीएम की जान चली गई। मृतक राजेश मिश्रा, रायपुर के लक्ष्मीनगर टिकरापारा के निवासी थे और रघुनाथपुर क्षेत्र स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिना रिफाइन कंपनी में एजीएम के पद पर पदस्थ थे।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद वे कार से अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान काली मंदिर के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे कार में ही फंस गए।
घटना के बाद पत्नी से फोन पर उन्होंने अपनी स्थिति बताई और अस्पताल पहुंचाने की बात कही। राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर पहले निजी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
हालांकि, गंभीर चोटों के चलते डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।


