सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे किसान पर गिरी आसमानी गाज, मौके पर मौत साहीडांड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत

सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे किसान पर गिरी आसमानी गाज, मौके पर मौत साहीडांड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत बारिश की पानी से बचने पेड़ के नीचे जमा थे मवेशी, उसी दौरान उन पर गिरी गाज

सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे किसान पर गिरी आसमानी गाज, मौके पर मौत साहीडांड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत
आकाशीय गाज की चपेट में आकर रोपा लगा रहे किसान की मौत, और मारे गए मवेशी

सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे किसान पर गिरी आसमानी गाज, मौके पर मौत
साहीडांड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 मवेशियों की मौत
बारिश की पानी से बचने पेड़ के नीचे जमा थे मवेशी, उसी दौरान उन पर गिरी गाज

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. शनिवार को जशपुर जिले के सन्ना और नारायणपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में जिले के साहीडांड़ गांव में चार मवेशियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 

बारिश की पानी से बचने पेड़ के नीचे जुटे मवेशियों पर गिरी बिजली
बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण लिये हुए मवेशियों की आकाशिय गाज की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहीडांड़ गांव की है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे चमक और गरज के साथ हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान साहीडांड़ के पास जंगल के किनारे चर रहे मवेशी बारिश के पानी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे आकर इकट्टे हुए थे। इसी दौरान मौसम ने करवट ली और अचानक तेज चमक और गरज के साथ पेड़ पर आकाशीय गाज गिरी। गाज की चपेट में आने से ग्रामीण सिबल राम का एक बैल और दो गाय और अमृत टोप्पो के एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई है।   
  
सन्ना में खेत में रोपा लगा रहे किसान की गाज की चपेट में आने से मौत
सन्ना क्षेत्र में खेत में रोपा लगाते समय किसान की मौत की घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चम्पा निवासी जगसाय कंवर उम्र 41 वर्ष, पिता सुखराम अपने खेत में बीड़ा उखाडऩे का कार्य कर रहा था, तभी अचानक तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर चम्पा हॉस्पिटल पहुंचे और थाना सन्ना में मर्ग दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ ग्रामीणों को भी हल्की चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।                      
----------------------------------------------------------------------