प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला 3 महिने का एक्सटेंशन
प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला 3 महिने का एक्सटेंशन GAD ने जारी किया जारी किया आदेश, 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक बने रहेंगे छत्तीसगढ के मुख्य सचिव
प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला 3 महिने का एक्सटेंशन
GAD ने जारी किया जारी किया आदेश, 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक बने रहेंगे छत्तीसगढ के मुख्य सचिव
रायपुर/लोक सीजी न्यूज़. 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार से मिले एक्सटेंशन के बाद अब राज्य सरकार ने सेवा विस्तार का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 30 सितंबर 2025 तक के लिए सेवा विस्तार का आदेश जारी किया है। तीन माह की अवधि के लिए दिनांक 1.07.2025 से 30.09.2025 तक का वृद्धि करता है।
सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। राज्य सरकार के भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने पर मुहर लगी है।


