यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त एक युवती घायल, बाल बाल बचे यात्री बस ड्राइवर के नशे में होने से हुआ हादसा

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त एक युवती घायल, बाल बाल बचे यात्री बस ड्राइवर के नशे में होने से हुआ हादसा

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त एक युवती घायल, बाल बाल बचे यात्री  बस ड्राइवर के नशे में होने से हुआ हादसा

यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त एक युवती घायल, बाल बाल बचे यात्री

बस ड्राइवर के नशे में होने से हुआ हादसा

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 जनवरी 2026 :- जशपुर से सन्ना होकर मरंगी तक चलने वाली चांदनी बस जशपुर जिले के सन्ना के खैरापाठ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है

           हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, बस में एकम्बा निवासी कुछ लोग सवार थे, जो बगीचा थाना क्षेत्र के करमा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वापस लौटते समय बस का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसकी वजह से बस खैरापाठ मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में एक युवती के पैर में चोट लगी है जिसे सन्ना अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार सभी यात्री एकबा के बताए जा रहे हैं।

       हादसे के बाद सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। ठंड के मौसम में वे वहीं पर आग जलाकर बैठे रहे और कुछ यात्रियों को उनके रिश्तेदारों या निजी वाहनों से घर भेजा।

नशे की हालत में था बस का ड्राइवर 

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक ने शराब पी रखी थी, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। कुछ यात्रियों ने बताया कि चालक ने बस शुरू करने से पहले ही शराब पी थी और बस चलाते समय भी उसकी आंखें लाल थीं, और उसे बोलने में भी दिक्कत हो रही थी।