*पुलिस आरक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, 80 हजार से ज्यादा का सामान पार*
*पुलिस आरक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, 80 हजार से ज्यादा का सामान पार*
*पुलिस आरक्षक के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, 80 हजार से ज्यादा का सामान पार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 20 सितम्बर 2026 :- पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम सिविलदाग में चोरों ने आरक्षक के सूने घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर 5 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत 80 हजार रुपए से अधिक का सामान ले गए। घटना के दौरान आरक्षक ड्यूटी पर करौंधा थाना में था।
आरक्षक रंजीत टोप्पो गुरुवार रात करौंधा में ड्यूटी पर था। उसकी पत्नी रोजालिया टोप्पो नया घर बंद कर पास स्थित पुराने मकान में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह वापस लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पेटी में रखे नकद रुपए, सोने का मंगलसूत्र, कान की बालियां, चांदी की पायल समेत अन्य जेवर गायब थे।
पत्नी ने तत्काल फोन कर पति को सूचना दी। घर पहुंचने के बाद सामान की जांच में 80 हजार रुपए से अधिक की चोरी का पता चला। आरक्षक की रिपोर्ट पर कुसमी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि वारदात करने वालों को घर में किसी के मौजूद न होने की जानकारी थी।