नाबालिग बालिका से पहले किया दुष्कर्म फिर बना लिया अश्लील वीडियो अश्लील वीडियो को सोशल साइड पर वायरल करने के बाद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका से पहले किया दुष्कर्म फिर बना लिया अश्लील वीडियो अश्लील वीडियो को सोशल साइड पर वायरल करने के बाद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बालिका से पहले किया दुष्कर्म फिर बना लिया अश्लील वीडियो   अश्लील वीडियो को सोशल साइड पर वायरल करने के बाद आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

नाबालिग बालिका से पहले किया दुष्कर्म फिर बना लिया अश्लील वीडियो 

अश्लील वीडियो को सोशल साइड पर वायरल करने के बाद आरोपी गिरफ्तार 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 13 जनवरी 2026 :- जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी से एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बालिका का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो को सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत के बाद जशपुर जिले के बगीचा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी - धर्मेंद्र मरकाम, उम्र 23 वर्ष को बीएनएस की धारा 64,79,308 व 4,6 पॉस्को एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत सरगुजा जिले के एक क्षेत्र से गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है।

       घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 20 वर्षीय प्रार्थिया जो कि पीड़ित नाबालिक बालिका की बड़ी बहन है, ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि एक अंजान नंबर से उसके फोन पर कई बार एक वीडियो आ रहा था, जिसे बहुत गौर से देखने पर पता चला कि, प्रार्थिया की 16 वर्षीय नाबालिग छोड़ी बहन का अश्लील वीडियो बनाया गया है।

   ऐसे उजागर हुई आरोपी की करतूत  

प्रार्थिया के द्वारा अपनी पीड़ित बहन को, उक्त वीडियो को दिखाते हुए पूछताछ करने पर, उसकी छोटी बहन ने बताया कि , उक्त वीडियो को सरगुजा जिला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का रहने वाला आरोपी धर्मेंद्र मरकाम के द्वारा बनाया गया था, आरोपी धर्मेंद्र मरकाम का पीड़ित बालिका के ग्राम में रिश्तेदार रहते हैं, दिनांक 09.02.2025 को आरोपी धर्मेंद्र मरकाम, पीड़ित नाबालिक बालिका के गृह ग्राम में आया हुआ था, उसी दिन रात्रि करीबन 08 से 09 बजे के मध्य आरोपी के द्वारा बालिका को बरगलाते, एक सुनसान जगह पर ले जाया गया था और के साथ धमकाते हुए जबरन दुष्कर्म किया गया था और मोबाइल फोन से बालिका का अश्लील वीडियो बना लिया गया था। इसके बाद प्रार्थिया और पीड़ित बालिका के द्वारा , उक्त घटना व वीडियो के बारे में अपनी मां को सूचित करते हुए, परिजनों की सलाह पर थाना बगीचा में आरोपी धर्मेंद्र मरकाम के विरुद्ध थाना बगीच में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

वर्सन

जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।