फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बेरोजगार महिलाओं से ठगी, कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ऐंठे लाखो रुपए
फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बेरोजगार महिलाओं से ठगी, कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ऐंठे लाखो रुपए
फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बेरोजगार महिलाओं से ठगी, कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर ऐंठे लाखो रुपए रुपये
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 16 फरवरी 2026 : शहर में बेरोजगार महिलाओं और युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने खुद को कलेक्टर कार्यालय में “सुपरिटेंडेंट ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट” बताकर विश्वास जीता और फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़िताओं ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता मीना सोनी ने बताया कि पंपलेट और प्रचार माध्यमों के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि शहर के दरबारी टोली में इनवेस्टिंग इकोनॉमिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में नौकरी दी जा रही है। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उनकी मुलाकात प्रदीप पंडा नामक व्यक्ति से हुई।
पीड़ितों के अनुसार, प्रदीप पंडा ने स्वयं को कलेक्टर कार्यालय में सुपरिटेंडेंट ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट बताते हुए अपना प्रभाव जमाया। उसने कार्यालय में ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर नियुक्ति देने और 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन दिया। बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहीं महिलाएं उसके झांसे में आ गईं।
आरोप है कि आरोपी ने नौकरी और पद के अनुरूप आईडी कार्ड बनाने के नाम पर प्रत्येक महिला से 31 हजार रुपए से अधिक की राशि वसूल ली। 1 दिसंबर से पीड़िताएं आरोपी द्वारा दिए गए काम को करती रहीं। लेकिन जनवरी माह आधा बीत जाने के बाद भी जब वेतन नहीं मिला तो उन्होंने भुगतान की मांग की।
पीड़िताओं का कहना है कि 19 जनवरी से आरोपी ने कार्यालय में ताला लगा दिया और फरार हो गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
मामले को लेकर पीड़िताओं ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर रोहित व्यास से शिकायत की है और आरोपी से ऐंठी गई रकम तथा बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।


