*जशपुर में किराना दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार* *सीसीटीवी फुटेज और साइबर जांच से पुलिस को मिली सफलता, चोरी का सामान और ऑटो जब्त*
*जशपुर में किराना दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार* *सीसीटीवी फुटेज और साइबर जांच से पुलिस को मिली सफलता, चोरी का सामान और ऑटो जब्त*
*जशपुर में किराना दुकान से लाखों की चोरी का खुलासा, चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार सहित 6 आरोपी गिरफ्तार*
*सीसीटीवी फुटेज और साइबर जांच से पुलिस को मिली सफलता, चोरी का सामान और ऑटो जब्त*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 मई 2026 : 8 मई की रात को शहर के लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित एक किराना दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी के बड़े मामले का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में चोरी करने वाले पांच आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाला एक दुकानदार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार मधुबन टोली निवासी विक्रम ताम्रकार ने 10 मई को सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी "विक्रम किराना दुकान", जो लक्ष्मी गुड़ी मंदिर के पास स्थित है, वहां से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया है। शिकायत में बताया गया कि 8 मई की रात दुकान बंद करने के बाद अगले दिन सुबह दुकान का शटर टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था।
दुकान से हरी केशरी कंपनी के रिफाइन तेल के डिब्बे, चावल की बोरियां, खाद्य सामग्री और अन्य सामान सहित करीब एक लाख रुपए का माल चोरी हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चार विशेष टीमों का गठन, सीसीटीवी से मिले अहम सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और साइबर टीम की मदद ली।
जांच के दौरान पुलिस को जशपुर के नवाटोली, बनिया टोली, सरना टोली और करबला चौक क्षेत्र के कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने विरेन्द्र भगत उर्फ लड्डू, अजय रवानी, कार्तिक भगत और पमित बरला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने नवाजिश खान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का सामान ऑटो में भरकर झारखंड के गुमला जिले के सकतारा निवासी दुकानदार अमृत लाल केरकेट्टा को बेच दिया गया था।
झारखंड से पकड़ा गया सामान खरीदने वाला आरोपी
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झारखंड के गुमला जिले से अमृत लाल केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी नवाजिश खान को साइबर टीम की सहायता से झारखंड के सिमडेगा से पकड़कर जशपुर लाया गया।
चोरी का सारा सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 डिब्बे रिफाइन तेल, सात बोरी चावल, 15 पाउच रिफाइन तेल, 34 बोतल सरसों तेल, एक पेटी साबुन, 36 पैकेट सिगरेट, चोरी की बिक्री से प्राप्त 1005 रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी
विरेन्द्र भगत (29) निवासी नवाटोली, जशपुर
अजय रवानी (40) निवासी बनिया टोली, जशपुर
कार्तिक भगत (26) निवासी नवाटोली, जशपुर
पमित बरला (20) निवासी सरना टोली, जशपुर
अमृत लाल केरकेट्टा (50), निवासी सकतारा, गुमला (झारखंड)
नवाजिश खान (34), निवासी करबला रोड, जशपुर
जशपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
----------- ----------


