*धौरपुर में डबल मर्डर: बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता को मार डाला* *शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी*

*धौरपुर में डबल मर्डर: बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता को मार डाला* *शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी*

*धौरपुर में डबल मर्डर: बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता को मार डाला*  *शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी*

*धौरपुर में डबल मर्डर: बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता को मार डाला*

*शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कर रहा था तैयारी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 18 अगस्त :- सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा में सोमवार को एक युवक ने अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई को घटना की जानकारी हुई और वह घर पहुंच गया। भाई के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान हीराधर यादव (60) और उनकी पत्नी गुलाबी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर दोनों घर में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर बेटे ने माता-पिता से विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

कुल्हाड़ी के वार से सिर, गले और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शवों को बोरे में भर दिया और उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था।

भाई को पता चला तो घर पहुंचा, आरोपी भाग निकला

घटना की भनक आरोपी के भाई और गांव के लोगों को लगी। भाई तुरंत घर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें दोनों के शव मिले। घर में जगह-जगह खून के छींटे भी पड़े थे।

सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे दिया गया।

पुलिस ने डबल मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है।