*311 किलो गांजा तस्करी मामला : 19 दिन से फरार आरोपी टीकमगढ़ से गिरफ्तार*

*311 किलो गांजा तस्करी मामला : 19 दिन से फरार आरोपी टीकमगढ़ से गिरफ्तार* *जशपुर पुलिस ने ओडिशा कनेक्शन की जांच तेज की, अंतर्राज्यीय नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

*311 किलो गांजा तस्करी मामला : 19 दिन से फरार आरोपी टीकमगढ़ से गिरफ्तार*

*311 किलो गांजा तस्करी मामला : 19 दिन से फरार आरोपी टीकमगढ़ से गिरफ्तार*

*जशपुर पुलिस ने ओडिशा कनेक्शन की जांच तेज की, अंतर्राज्यीय नेटवर्क के अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 2 अगस्त 2026 :- जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में 311.35 किलोग्राम गांजा जब्ती के चर्चित मामले में फरार चल रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 19 दिनों से पुलिस से बचकर छिपा हुआ था। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को जयस्तंभ चौक में नाकेबंदी के दौरान ओडिशा से आ रही इनोवा (OD17J-0205) को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर आरोपी बोडोकछार-पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोड़कर भाग निकला था। तलाशी में वाहन से 295 पैकेटों में भरा 311 किलो 35 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से फरार चालक की पहचान रूप सिंह यादव (35) के रूप में हुई। पुलिस को उसके टीकमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके घर से घटना में प्रयुक्त इनोवा की मूल चाबी भी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।