*जिला अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
*जिला अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
*जिला अस्पताल से चोरी हुई स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
*पार्किंग में चाबी लगी देख चुराया वाहन, नंबर मिटाकर छिपाई पहचान*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 15 जुलाई 2026 : जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई हीरो मैस्ट्रो स्कूटी का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जागेश्वर विश्वकर्मा (35), निवासी ग्राम तमया, थाना सन्ना, के कब्जे से चोरी की स्कूटी क्रमांक CG-10 U-5513 बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को जिला अस्पताल में कार्यरत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट अनिमा लकड़ा ने अस्पताल परिसर में स्कूटी खड़ी की थी, जो ड्यूटी के बाद गायब मिली। मामले में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि स्कूटी में चाबी लगी होने के कारण उसने मौका देखकर वाहन चुरा लिया था। पहचान छिपाने के लिए उसने वाहन का नंबर भी मिटा दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


