बगीचा जूरुडांड़ विसर्जन जुलूस हादसे पर अपडेट :- हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र हुई चार , विसर्जन जुलूस पर बोलेरो दौड़ाने वाले ड्राइवर सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बगीचा जूरुडांड़ विसर्जन जुलूस हादसे पर अपडेट :- हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र हुई चार, विसर्जन जुलूस पर बोलेरो दौड़ाने वाले ड्राइवर सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बगीचा जूरुडांड़ विसर्जन जुलूस हादसे पर अपडेट :- हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र हुई चार , विसर्जन जुलूस पर बोलेरो दौड़ाने वाले ड्राइवर सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
ड्राइवर सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बगीचा जूरुडांड़ विसर्जन जुलूस हादसे पर अपडेट :- 


हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र हुई चार


विसर्जन जुलूस पर बोलेरो दौड़ाने वाले ड्राइवर सुखसागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


चक्काजाम कर मृतकों के परिजनो को 50-50 लाख का मुआवजे की मांग करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न घाराओं के तहत अपराध दर्ज

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के बगीचा के समीप ग्राम जुरूडांड़ में पिछले मंगलवार 2 सितम्बर की देर रात लगभग ११ बजे गणेश विसर्जन को निकले जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़ में नशे में धुत बोलेरो वाहन के चालक सुखसागर दास ने अपनी तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ा दी थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग अभी भी घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती है। हादसे के आद लोगों ने आरोपी चालक सुखसागर दास, निवासी ग्राम कुदमुराए थाना नारायणपुरए जिला जशपुर की जमकर पिटाई की थी और अत्यधिक गंभीर रूप से घायल होने से उसका अंबिकापुर में इलाज चल रहा था। रविवार को ठीक होने पर जशपुर पुलिस ने आरोपी सुखसागर दास को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 281, 125-।, 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने घटना कारित बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 15 सीआर १429 को भी जप्त किया है।

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर
हादसे में मृत ग्रामीणों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग को लेकर जुरूडांड़ गांव में चक्का जाम करने वाले एक दर्जन कांग्रेस नेताओं पर जशपुर पुलिस ने बगीचा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें कुनकुरी नगरपंचायत के अध्यक्ष विनयशील, जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो, आशिका कुजूर और जशपुर जिला कांग्रेस प्रभारी भानुप्रताप सिंह सहित 1 दर्जन कांग्रेसियों के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 189-2, 190, 191-2 और 162 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेताओं से बदसलूकी गिरफ्तारी तानाशाही - यूडी मिंज
कनुकुरी के पूर्व विधायक यूडीण् मिंज ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी और देर रात गिरफ्तारी की कार्रवाई को तानाशाही मानसिकता करार दिया। उन्होंने कहा, सरकार पीडि़तों की आवाज सुनने के बजाय, आवाज उठाने वालों को गिरफ्तार कर, तत्काल मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि भाजपा की तानाशाही का चेहरा है। जनता इसे कभी माफ  नहीं करेगी।

ऐसे ही हादसे में मृतक के परिजनों को कांग्रेस सरकार ने दियाा था 50 लाख का मुआवजा
पूर्व विधायक यूडी मिंज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आप थोड़ा संवेदनशील बनिए। हमारी सरकार के समय पत्थलगांव मूर्ति विर्सजन के दौरान हुई हिट एंड रन घटना पर पीडि़त परिवार को 1 करोड़ और घायलों 50 लाख व परिवार में एक को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर आप और आपकी पार्टी के नेताओं ने दो दिनो तक पत्थलगांव में तमाम सडक़ों को जामकर दो दिनो तक प्रदर्शन किया था और भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिसमें पूर्व सांसद एवं वर्तमान पत्थलगांव गोमती साय, वर्तमान वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व ज्ञापन दिया था, जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 50 लाख मृतक के परिवार जनो को आर्थिक संबलता दी थी। इन सब बातों को जहन रखते हुए थोड़ा संदेनशीलता दिखाइये और मृतक के परिवारों को 50-50 लाख व घायलों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता दें, जिससे पीडि़त परिवारों को संबलता मिल सके।
---------------------------------------------------------