*एन एच 43 में फिर हादसा, दो की मौत; तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे राहगीर को मारी टक्कर, राहगीर और बाइक चालक की मौके पर मौत*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 30 अगस्त 2026 :- शनिवार रात जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 43 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ग्राम बरटोली स्थित जेके ढाबा के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पर जा रहे एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक और राहगीर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पुत्रीचौरा निवासी विजय कोरवा फुटबॉल मैच देखकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम लोदाम निवासी जीत कुमार राम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे विजय कोरवा से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
जेके ढाबा के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही लोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत बाइक चालक जीत कुमार राम, ग्राम लोदाम का निवासी बताया जा रहा है, जबकि राहगीर विजय कोरवा, ग्राम पुत्रीचौरा का निवासी था।
हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।