पूर्व डीडीसी कृपा शंकर भगत ने संतन भगत पर लगाया जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोप
वीर बुधु भगत जयंती के कार्यक्रम में आपस में भिड़ गए दो आदिवासी जनप्रतिनिधी पूर्व डीडीसी कृपा शंकर भगत ने संतन भगत पर लगाया जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोप
पूर्व डीडीसी कृपा शंकर भगत ने संतन भगत पर लगाया जानलेवा हमला कर मारपीट के आरोप, एफआईआर दर्ज, घटना का वीडियो वायरल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 फरवरी 2026 : वीर बुधु भगत जयंती के कार्यक्रम में जिले के मनोरा तहसील के डांड़टोली में दो आदिवासी जनप्रतिनिधियों, डीडीसी कृपाशकर भगत और पूर्व पार्षद संतन भगत के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने पूर्व पार्षद संतन भगत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार डांडटोली में आयोजित वीर बुधु भगत जयंती समारोह में पूर्व डीडीसी कृपा शंकर भगत और पूर्व पार्षद संतन भगत दोनों पहुंचे थे। मुख्य अतिथि—छत्तीसगढ़ के धर्मस्व व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल—के आने से कुछ ही समय पहले दोनों नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। और संतन भगत ने कृपा शंकर भगत के साथ हाथा पाई कर दी।
विवाद की वजह क्या बताई जा रही है?
संतन भगत का आरोप है कि सोशल मीडिया में वायरल एक ऑडियो क्लिप में कृपा शंकर भगत ने उरांव समाज तथा उनके प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी की है, जिससे समुदाय की भावनाएँ आहत हुईं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
शिकायत के बाद कार्रवाई
घटना के बाद कृपा शंकर भगत ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। और संतान भगत पर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद संतन भगत के विरुद्ध निम्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है—
- धारा 351(2)
- धारा 296(बी)
- धारा 115(2) (बीएनएस)
इधर संतन भगत ने भी कृपा शंकर भगत के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस का आधिकारिक बयान
एएसपी राकेश पाटनवार ने पुष्टि की—
“प्रार्थी कृपा शंकर भगत द्वारा की गई शिकायत के आधार पर संतन भगत के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।”


