जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर

गट्टीबुड़ा के पारा रायटोली में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, और सभी को दल्टियां आने लगी जिसके बाद सभी को गांव के लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। समय पर इलाज मिलने से अब सभी खतरे से बाहर हैं।

जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर
बीमार हुए लोगों का कुनकुरी के अस्पताल में चल रहा इलाज

जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग गंभीर 
सभी को एक साथ उल्टी की शिकायत के बाद 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
कुनकुरी के ग्राम गट्टीबुड़ा, पारा रायटोली की घटना

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जिले के कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम गट्टीबुड़ा के पारा रायटोली में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, और सभी को दल्टियां आने लगी जिसके बाद सभी को गांव के लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। समय पर इलाज मिलने से अब सभी खतरे से बाहर हैं।
          घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गट्टीबुड़ा, पारा रायटोली के एक ही परिवार के 8 सदस्यों ने दोपहर 1:00 बजे के भोजन में मशरुम का किया गया। जेकिन जहरीले मशरुम के सेवन के 2-3 घंटे के बाद उनको उल्टी होने लगी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के द्वारा रात्री 9:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में ईलाज के लिए लाया गया। मरीजों का त्वरित ईलाज खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं ड्यूटी डॉक्टर द्वारा चालू किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ३ जुलाई की स्थिति में सभी 8 मरीजों की स्थिति में सुधार है और सभी स्वस्थ हैं।
---------------------------------------------------------------------