*करंट की चपेट में आकर मारे गए दो श्रमिकों की मौत पर बवाल, 50 लाख मुआवजे की मांग*

*करंट की चपेट में आकर मारे गए दो श्रमिकों की मौत पर बवाल, 50 लाख मुआवजे की मांग* *शव लेने से इनकार कर अस्पताल के सामने धरने पर बैठे परिजन, पुलिस तैनात*

*करंट की चपेट में आकर मारे गए दो श्रमिकों की मौत पर बवाल, 50 लाख मुआवजे की मांग*
पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की अगुआई में धरने पर बैठे परिजन

*करंट की चपेट में आकर मारे गए दो श्रमिकों की मौत पर बवाल, 50 लाख मुआवजे की मांग*

*शव लेने से इनकार कर अस्पताल के सामने धरने पर बैठे परिजन, पुलिस तैनात*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 30 सितम्बर:- मंगलवार को पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट लगने से दो श्रमिकों की मौत के बाद बुधवार को परिजनों ने पत्थलगांव सिविल अस्पताल के सामने धरना दिया। परिजनों ने 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक हृदय राम राठिया, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए एडिशनल एसपी समेत पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

हादसे में अलेख भगत निवासी भेड़ीमुड़ा और टोमन ध्रुव निवासी बाम्हनडीह की मौत हुई थी, जबकि त्रिभुवन ध्रुव और लोचन मांझी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का उपचार जारी है।