*जशपुर पुलिस के जवान ने रायपुर के अस्पताल में कूद कर की खुदकुशी*

*जशपुर पुलिस के जवान ने रायपुर के अस्पताल में कूद कर की खुदकुशी* *हार्ट के ऑपरेशन से पहले उठाया खौफनाक कदम*

*जशपुर पुलिस के जवान ने रायपुर के अस्पताल में कूद कर की खुदकुशी*
मृतक देवनारायण सिंह

*जशपुर पुलिस के जवान ने रायपुर के अस्पताल में कूद कर की खुदकुशी*

*हार्ट के ऑपरेशन से पहले उठाया खौफनाक कदम*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 11 सितम्बर 2026 :- जशपुर जिला मुख्यालय में एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक देवनारायण सिंह की रायपुर के एक निजी अस्पताल में बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी कर ली। आरक्षक हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए रायपुर के मोवा स्थित बालाजी हॉस्पिटल पहुंचा था। यहां उसका ऑपरेशन होना था।

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को ऑपरेशन से पहले ही देवनारायण सिंह अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे कूद गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस जांच में जुटी, विभाग में शोक

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरक्षक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

आरक्षक देवनारायण सिंह की मौत की खबर से जशपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने घटना पर दुख जताया है।