*प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग पर समय रहते दमकल की सहायता से पाया गया काबू*

दमकल के साथ ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में किया भरपूर सहयोग

*प्रशासन की तत्परता से सिंगीबहार के टायर गोदाम में लगी आग पर समय रहते दमकल की सहायता से पाया गया काबू*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 23 अप्रैल 2026।
सिंगीबहार स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिसे स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। यदि समय पर हस्तक्षेप नहीं होता, तो आग आसपास के घरों और पोल्ट्री फार्म तक फैल सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। नगर पंचायत कुनकुरी की अग्निशामक टीम को मौके पर भेजा गया, जिसने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर प्रभारी एसडीएम फरसाबहार नंदजी पांडे और तपकरा तहसीलदार सुशील सेन भी तत्काल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। अधिकारियों की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड टीम ने लगातार प्रयास करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और अग्निशमन टीम की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उनका कहना है कि समय पर सहायता मिलने से बड़ा नुकसान टल गया और आसपास के परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।

------------