लोदाम में फिर पकड़ा गया झारखंड से अवैध रूप से लाया जा रहा धान एक पिकअप व ऑटो से जशपुर पुलिस ने 54 क्विंटल धान किया बरामद

लोदाम में फिर पकड़ा गया झारखंड से अवैध रूप से लाया जा रहा धान एक पिकअप व ऑटो से जशपुर पुलिस ने 54 क्विंटल धान किया बरामद

लोदाम में फिर पकड़ा गया झारखंड से अवैध रूप से लाया जा रहा धान  एक पिकअप व ऑटो से जशपुर पुलिस ने 54 क्विंटल धान किया बरामद

लोदाम में फिर पकड़ा गया झारखंड से अवैध रूप से लाया जा रहा धान

एक पिकअप व ऑटो से जशपुर पुलिस ने 54 क्विंटल धान किया बरामद

तीन दिनों पूर्व भी जशपुर पुलिस ने पकड़ा था 12 टन 90 क्विंटल अवैध धान सहित एक ट्रक व पिकअप

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 29 नवंबर 2025 :- छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी  चालू  होते ही, जशपुर जिले से सटे सरहदी राज्यों जैसे झारखंड व उड़ीसा राज्य से अवैध रूप  से धान को लाकर, धान कोचिये, छत्तीसगढ़ में खपाने के फिराक में हैं, परंतु जशपुर प्रशासन व पुलिस अत्यंत सजग है

         अवैध रूप से सरहदी राज्यों से धान की आमद को रोकने के जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा जिला जशपुर के सीमावर्ती राज्य क्रमशः झारखंड व उड़ीसा से लगे रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, जहां जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा सीमावर्ती राज्यों से जशपुर जिले में  अवैध रूप से धान को लाने से रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है।  साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

      ➡️ इसी क्रम में दिनांक 28.11.25 को थाना लोदाम पुलिस के द्वारा झारखंड राज्य से अवैध रूप से धान लेकर छत्तीसगढ़ आने वाले एक पिकअप व ऑटो को पकड़ा गया है, जिनसे कुल 54 क्विंटल अवैध धान को बरामद किया गया है। 

➡️उक्त दिनांक को लोदाम पुलिस को अलग अलग समय में मुखबीर से सूचना मिली थी कि, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ी  के रास्ते एक ऑटो आ रहा है, और लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुरी लोदाम के ग्रामीण रास्ते से होते हुए एक पिकअप वाहन में जिसमें की धान लोड है, को भी जशपुर की ओर ले जाया जा रहा है,जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ग्राम पोड़ी में संदिग्ध ऑटो क्रमांक JH07-D-6538 व तुरी लोदाम  ग्रामीण रास्ते से  संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG14-DA-2352 को घेरा बंदी कर रोका गया, पूछताछ पर ऑटो चालक ने अपना नाम शंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष, ग्राम लाटू अंबाटोली, थाना रायडीह जिला गुमला झारखंड का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा जब ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसमें 14 क्विंटल धान लोड मिला, जिसे वह रायडीह झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ ला रहा था, उसी प्रकार पुलिस के द्वारा जब तुरी लोदाम में पकड़े गए पिकअप वाहन के चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आदित्य सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी जामटोली, थाना लोदाम छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया। चालक ने उक्त पिकअप वाहन को अपने ही गाँव के बृजमोहन नाम के व्यक्ति का होना बताया। पुलिस के द्वारा पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 40 क्विंटल धान भरी बोरी मिली,। पूछताछ पर पिकअप चालक ने उक्त धान भरी बोरी को ग्राम क़ासिर, जिला गुमला से लेकर आना बताया।

--------------