*जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला तीन लोग घायल, हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार*
*जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला तीन लोग घायल, हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार* *पंडरापाठ अम्बाडीपा में शासकीय जमीन पर काबिज मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव ने दूसरे पर किया हमला*
*जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला तीन लोग घायल, हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार*
*पंडरापाठ अम्बाडीपा में शासकीय जमीन पर काबिज मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव ने दूसरे पर किया हमला*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 23 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी पंडरापाठ के ग्राम अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2026 की सुबह आरोपी पक्ष के मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव ने जमीन को अपना बताते हुए लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से हमला कर दिया, जिसमें बिहारी यादव, सुमित्रा यादव और जयंती यादव घायल हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मौके से हमले में प्रयुक्त हथियार जब्त किए। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 191(3) व 109 के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जशपुर पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


