प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़े गए दो आरोपी, स्कूटी में कैप्सूल को छिपा, बिक्री हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़े गए दो आरोपी आरोपी स्कूटी में कैप्सूल को छिपा, बिक्री हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश, तभी पुलिस ने धर दबौचा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित कैप्सूल व एक स्कूटी को किया जप्त

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़े गए दो आरोपी, स्कूटी में कैप्सूल को छिपा, बिक्री हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल SPASMO PROXYVON PIUS के साथ पकड़े गए दो आरोपी

आरोपी स्कूटी में कैप्सूल को छिपा, बिक्री हेतु कर रहे थे ग्राहक की तलाश, तभी पुलिस ने धर दबौचा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित  कैप्सूल व एक स्कूटी को किया जप्त

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/07 अक्टूबर :- घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पत्थलगांव थाना पुलिस को मुखबिर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत, बिलाई टांगर निवासी राशिद अली व प्रेमनगर निवासी लक्की अंसारी एक सफेद कलर की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 में हैं, व अपने पास काफी संख्या में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को रखे हैं, व तिलडेगा चौक पत्थलगांव के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं

        इस सूचना पर पुलिस की टीम ने तिलडेगा चौक के पास जाकर देखा तो पाया कि वहां दो संदिग्ध व्यक्ति, सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 के पास खड़े थे, जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें कि पुलिस के द्वारा पीछा कर, घेराबंदी करते हुए धर दबौचा गया, पूछताछ पर दोनों संदिग्धों ने अपना नाम क्रमशः राशिद अली उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिलाई टांगर थाना पत्थलगांव और लक्की अंसारी उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेम नगर, थाना पत्थलगांव का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब उनकी व स्कूटी की तलाशी ली तो , पुलिस को स्कूटी की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में बांधकर रखा हुआ,30 पत्ता में 720 नग प्रतिबंधित नशीली SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल मिला, जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों संदेहियों क्रमशः राशिद अली व लक्की अंसारी से उक्त कैप्सूल को रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया और कैप्सूल का औषधि निरीक्षक से परीक्षण कराया गया, जिनके द्वारा परीक्षण रिपोर्ट में उक्त कैप्सूल को प्रतिबंधित व नशीली बताने पर , पुलिस के द्वारा सभी 30 पत्ता में 720 नग SPASMO PROXYVON PIUS कैप्सूल को जप्त कर लिया गया व साथ ही आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- AS -4048 को भी पुलिस ने जप्त कर लिया गया है। जप्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपए है।

      मामले में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।