ठेठईटांगर में चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई दोहरी हत्या का खुलासा, हत्या का मुख्य आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
ठेठईटांगर में चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई दोहरी हत्या का खुलासा, हत्या का मुख्य आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
ठेठईटांगर में चोरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुई दोहरी हत्या का खुलासा,
हत्या का मुख्य आरोपी नोएडा से गिरफ्तार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 29 जनवरी 2026 :- जशपुर के सरहदी छेत्र से लगे झारखण्ड के पड़ोसी जिले सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए सिमडेगा पुलिस ने आखिरकार मामले के मुख्य आरोपी को नोएडा से धर दबोचा।
बुधवार को एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस. खोटरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 25 जनवरी को मतरामेटा निवासी कलीम खान और मोहम्मद नईम मियां उर्फ मानु का शव छुरिया पहाड़ी से बरामद किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी दीपक मिंज फरार चल रहा था।
पुलिस की तकनीकी टीम ने लोकेशन के आधार पर दीपक को नोएडा से ट्रेस किया और गिरफ्तार कर सिमडेगा लेकर पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि मृतक दोनों युवक और तीनों आरोपी मिलकर चोरी की घटनाओं में शामिल थे। ओडिशा में भी इन्होंने कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। हाल ही में इन्होंने सदर थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली स्थित एक घर से चोरी की थी।
इसी चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर इनके बीच विवाद हुआ, जो बढ़कर हत्या तक पहुंच गया। आरोपियों ने कलीम और नईम को लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शवों को छुरिया पहाड़ी में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले का पूरी तरह उद्भेदन करते हुए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।


