*बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार*

*बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार* *वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

*बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार*

*बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार*

*वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/सूरजपुर 29 जुलाई 2026:-  वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के केंद्रीय क्षेत्र भोपाल की टीम से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त किए गए हैं। तीनों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

            सूरजपुर वन मंडलाधिकारी डीपी साहू ने बताया कि 27 जुलाई को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के केंद्रीय क्षेत्र भोपाल से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बाघ की खाल और अन्य वन्यजीवों के अंगों की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही वन विभाग और ब्यूरो की दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया। इनमें वनकर्मी रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, महेंद्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, राजाराम और अजय राजवाड़े को शामिल किया गया। एक टीम को सूरजपुर और दूसरी को कुदरगढ़ क्षेत्र में रवाना किया गया।

टीम ने ओड़गी-भैयाथान मार्ग पर बैजनाथपुर गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध वहां पहुंचे। हुलिए के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क बरामद हुए। इसके बाद वन विभाग ने सामग्री जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 28 जुलाई को उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में ओड़गी थाना क्षेत्र के धरसीवां नवापारा निवासी 38 वर्षीय टिकेश्वर प्रसाद राजवाड़े, भंवरखोह के आमापानी निवासी 56 वर्षीय भूखन लाल पंडो और उसी गांव के 58 वर्षीय गरीबलाल शामिल हैं।

वन मंडलाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई में वन विभाग अंबिकापुर और कुदरगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम का भी सहयोग रहा। प्रारंभिक जांच में इस तस्करी गिरोह से अन्य लोगों के जुड़े होने की आशंका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।