*वनभूमि पर अवैध कब्जों पर वन विभाग की कार्रवाई* *सन्ना परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर कराया पौधरोपण, अवैध निर्माण भी ध्वस्त*
*वनभूमि पर अवैध कब्जों पर वन विभाग की कार्रवाई* *सन्ना परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर कराया पौधरोपण, अवैध निर्माण भी ध्वस्त*
*वनभूमि पर अवैध कब्जों पर वन विभाग की कार्रवाई*
*सन्ना परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर कराया पौधरोपण, अवैध निर्माण भी ध्वस्त*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 25 जुलाई 2026 :- जशपुर वनमंडल ने वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए सन्ना वन परिक्षेत्र के दो स्थानों पर कार्रवाई की है। विभाग ने अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया और तत्काल पौधरोपण शुरू कर दिया।
वन विभाग के अनुसार ग्राम सुलेसा में करीब 0.669 हेक्टेयर वनभूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर भूमि को विभाग के कब्जे में लिया गया। इसके बाद क्षेत्र को फिर से हरित बनाने के लिए पौधरोपण किया गया।
वहीं ग्राम चुंदापाठ में वनभूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर संबंधित व्यक्ति को बेदखल किया गया। यहां छपरी बनाकर मवेशी रखे जा रहे थे।
वन विभाग ने कहा कि वनभूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।


