जशपुर में जैन मंदिर तिराहे पर भीषण सड़क हादसा स्कूटी और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जशपुर में जैन मंदिर तिराहे पर भीषण सड़क हादसा स्कूटी और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जशपुर में जैन मंदिर तिराहे पर भीषण सड़क हादसा
स्कूटी और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/9 अक्टूबर 25 :- शहर के व्यस्त जैन मंदिर तिराहे पर गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक को रांची रेफर कर दिया गया है, जबकि एक का जशपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कमलेश जैन के मुताबिक, कॉलेज रोड निवासी संजय जैन अपनी स्कूटी से सन्ना रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सन्ना रोड की दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खो दिया और सीधी स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और सवार छिटक कर दूर जा गिरे।
हादसे में संजय जैन को गंभीर चोटें आई हैं, और उनका पैर टूट गया, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय जैन को रांची रेफर कर दिया है। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जशपुर जिला अस्पताल में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।


