*जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार*

*जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार* *तपकरा के जामबहार गांव की घटना, सिर और गर्दन पर किए वार; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को भेजा जेल*

*जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार*

*जमीन विवाद में फूफा ने कुल्हाड़ी से वार कर भतीजे को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार*

*तपकरा के जामबहार गांव की घटना, सिर और गर्दन पर किए वार; पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी को भेजा जेल*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, 26 अक्टूबर : जमीन बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामबहार की चिटकाटोली में 60 वर्षीय फूफा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना 24 अक्टूबर की रात की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनबोध मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घर के आंगन में खून से लथपथ मिला युवक, पास बैठा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष प्रधान की पत्नी सुमित्रा प्रधान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अक्टूबर की शाम संतोष बाजार से घर लौटा था। इसके बाद वह अपने दादा से बातचीत करते हुए फूफा ससुर मनबोध के घर जाने की बात कहकर रात करीब आठ बजे निकल गया।

इधर, मनबोध के घर के पास रहने वाले संतोष और आरोपी के बीच जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना की रात सुमित्रा को आरोपी के घर की ओर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह तत्काल मौके पर पहुंची तो घर के आंगन में उसका पति मृत अवस्था में पड़ा था। संतोष के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार के गंभीर निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था। वहीं आरोपी मनबोध पास में कुल्हाड़ी रखकर बैठा था।

सूचना पर तपकरा पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

20 साल से ससुराल में रह रहा था आरोपी, जमीन को लेकर थी रंजिश

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल ग्राम जामबहार में घर जमाई बनकर रह रहा था। जमीन के बंटवारे को लेकर संतोष के साथ उसका अक्सर विवाद होता था। घटना की रात भी संतोष उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से संतोष के सिर और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।