हथकड़ी सरका कर मुल्जिम हुआ फरार

कुनकुरी कोर्ट से पेशी के बाद लौटते वक्त एक मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह पुलिस वैन से हथकड़ी सरका कर फरार हो गया। घटना लोरो घाट के पास सोमवार रात की है। रितेश पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में जेल में बंद था। इस गंभीर लापरवाही पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड कर्मियों में प्रधान आरक्षक और चार आरक्षक शामिल हैं।

हथकड़ी सरका कर मुल्जिम हुआ फरार

यहां पुलिस की हथकड़ी सरका कर कर मुल्जिम हुआ फरार

पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन के कार्रवाई की गाज

एसएसपी ने ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों को किया सस्पेंड

सस्पेंशन के दौरान, मिलेगा केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता

जशपुरनगर. जशपुर पुलिस की गिरफ्त से सोमवार की देर शाम कुनकुरी कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस वैन से वापिस जशपुर जिला जेल लाया जा रहा एक और मुल्जिम पांच पुलिसकर्मियों के बीच से सुरक्षा को धता बताते हुए हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया और पुलिस की कई टीम फरार हुए बंदी को पकडऩे हवा में हाथ पैर मार रहे हैं। हैरान करने वाली बात है कि, अभी १५ अप्रेल को ही जशपुर पुलिस की अभिरक्षा से कुनकुरी न्यायालय परिसर से एक मुल्जिम फरार हुआ था, जिसके बाद भी पुलिसकर्मी बंदियों को लाने ले जाने को लेकर सजग नहीं हैं।


मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह


                 घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला जेल जशपुर में निरुद्ध धारा 296, 115-2, 118, 64 व 62 बीएनएस का मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह पिता संजीव सिंह राजपूत उम्र 24 वर्ष, निवासी डुगडुगिया कुनकुरी, जो कि पूर्व में एक नाबालिग लडक़ी के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के मामले के जेल जा चुका थाए और जेल से छूटने के बाद पुन: उक्त लडक़ी से शादी की बात को लेकर मारपीट करने पर, लडक़ी की शिकायत पर पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया था। को जिला जेल जशपुर से 6 अन्य मुलजिमों के साथ शासकीय वाहन से पेशी हेतु कुनकुरी न्यायालय में ले जाया गया था। पेशी पश्चात वापसी के वक्त रात्रि पौने आठ बजे लोरो घाट के पास मुल्जिम रितेश प्रताप सिंह, हथकड़ी जंजीर को हाथ से निकाल कर, चलती गाड़ी में पुलिस को चकमा देते हुए कूद कर फरार हो हो गया। 
एसएसपी ने पांच को किया सस्पेंड                       
उक्त गंभीर लापरवाही बरतने पर ड्यूटी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों, प्रधान आरक्षक 97 सुनसाय एक्का, आरक्षक 481 लव कुश पैंकरा, आरक्षक 559 जनक साय, आरक्षक 281 डायमंड तिग्गा, आरक्षक 205 पुतूरु राम को, जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा निलंबित कर रक्षित केन्द्र जशपुर संबद्ध किया गया है। निलंबन के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबित कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिक जांच का जिम्मा जशपुर एसडीओपी चंद्रशेखर परमा को सौंपा गया है। 
वर्सन                        
कुनकुरी से मुल्जिम पेशी के दौरान लौटते वक्त एक मुल्जिम पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अपनी ड्युटी के दौरान घोर लापरवाही बरतने पर पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है, उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठाया  जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
--------------------------------------------------------------------