*जशपुर में सनसनी: बेकसूर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार* *आरोपी ने हत्या से पहले एक और युवक पर चाकू से किया था हमला*

*जशपुर में सनसनी: बेकसूर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार* *आरोपी ने हत्या से पहले एक और युवक पर चाकू से किया था हमला*

*जशपुर में सनसनी: बेकसूर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार*    *आरोपी ने हत्या से पहले एक और युवक पर चाकू से किया था हमला*
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी

*जशपुर में सनसनी: बेकसूर नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार*  

*आरोपी ने हत्या से पहले एक और युवक पर चाकू से किया था हमला*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 20 मई  2026 : जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की सनसनीखेज करतूत ने पूरे इलाके को दहला दिया। आरोपी ने पहले अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू से हमला कर दिया और इसके करीब एक घंटे बाद रास्ते से गुजर रहे एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सचिन राम (20) निवासी भागलपुर बरटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने 17 मई को दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। मामले में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 296, 351(2) और 118(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पहले दोस्त पर किया हमला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर बरटोली निवासी सूरज रजक (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी सचिन राम उसे यह कहकर अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम कोमडो ले गया कि चलो शराब पीकर आते हैं। दोनों एक मंदिर के पास पहुंचे, जहां आरोपी अचानक कहने लगा कि उसका लड़ाई करने का मन कर रहा है।

बताया गया कि इसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पास रखे चाकू से सूरज रजक पर हमला कर दिया। चाकू का वार उसकी पीठ और माथे पर किया गया। घायल युवक ने बचाव करते हुए आरोपी से चाकू छीनने की कोशिश की, इस दौरान चाकू का आधा हिस्सा टूट गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह पास स्थित मंदिर में जाकर छिप गया, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।

एक घंटे बाद नाबालिग को बनाया शिकार

इसी घटना के लगभग एक घंटे बाद आरोपी ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। गाढ़ा टोली जशपुर निवासी दीपक कुमार भगत (42) ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा कृष्णा भगत (15) निवासी भागलपुर बरटोली नहाने के लिए बाकी नाला स्थित धोबी घाट की ओर जा रहा था।

रास्ते में आरोपी सचिन राम ने बिना किसी विवाद के कृष्णा को पकड़ लिया और जमीन पर पटककर हाथ, मुक्के और लात से बेरहमी से मारपीट की। हमले में किशोर के गले, चेहरे और कनपटी पर गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, वहीं घायल युवक का चिकित्सकीय परीक्षण कर इलाज कराया गया।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागलपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।