*आंगन में सो रहे बुजुर्ग को तेंदुआ उठा ले गया: 100 मीटर दूर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, गांव में दहशत*

सुबह जंगल में मिली छत विक्षत लाश

*आंगन में सो रहे बुजुर्ग को तेंदुआ उठा ले गया: 100 मीटर दूर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, गांव में दहशत*

लोक सीजी न्यूज 6 मई : मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरीटोला-प (चांटी) में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात करीब 10 बजे तेंदुआ गांव में घुस आया और घर के आंगन में सो रहे 80 वर्षीय कुंवारे सिंह पर हमला कर उन्हें उठाकर जंगल की ओर ले गया। बुधवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

आवाज सुनकर लोग बाहर निकले पर बचा नही सके

ग्रामीणों के मुताबिक रात में अचानक जानवरों और लोगों के शोर की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग बाहर निकलते, तेंदुआ बुजुर्ग को घसीटते हुए जंगल की ओर भाग चुका था। ग्रामीणों ने मशाल और टॉर्च लेकर देर रात तक तलाश की, लेकिन अंधेरे के कारण उनका पता नहीं चल सका।

सुबह पास के जंगल में मिली लाश

सुबह परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर खोजबीन करने पहुंचे, जहां गांव से सटे जंगल में बुजुर्ग का शव मिला। घटना के बाद डोंगरीटोला सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। लोग रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। लोगों ने गांव में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और मृतक परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

------------