*रक्षाबंधन की रात दो सड़क हादसे: नाबालिग समेत 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत से दहला शहर*
*रक्षाबंधन की रात दो सड़क हादसे: नाबालिग समेत 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत से दहला शहर*
*रक्षाबंधन की रात दो सड़क हादसे: नाबालिग समेत 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत से दहला शहर*
*दुर्घटना के बाद जशपुर जिला अस्पताल के अव्यवस्था को लेकर हुआ हंगामा*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 29 अगस्त 2026 :- जशपुरनगर में रक्षाबंधन के शाम - रात को जशपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में नाबालिग समेत तीन बाइक सवारों की मौत हो गई।
पहली दुर्घटना शाम करीब 4.30 बजे आटापाट में हुई। सीतापुर निवासी अनिश यादव (17) अपने दोस्तों शिवम यादव और शशिकांत के साथ देशदेखा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई। हादसे में अनिश की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवम को अंबिकापुर रेफर किया गया।
खड़े ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार की मौत
दूसरी दुर्घटना रात करीब 8.30 बजे डोड़काचैरा में हुई। कदमटोली निवासी निलेश तेंदुआ (22) की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड ब्वाय बर्खास्त, अस्पताल में हुआ हंगामा
निलेश की दुर्घटना की सूचना के बाद जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय पर नशे की हालत में घायलों की मरहम-पट्टी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जांच के बाद सिविल सर्जन कपिल कश्यप ने जीवनदीप समिति के कर्मचारी वार्ड ब्वाय को सेवा से बर्खास्त कर दिया।


