जिला मुख्यालय में प्रशासन के नाक के नीचे बिना पंजीयन के चल रहा था क्लिनिक जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जशपुर गिरांग मोड़ मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को किया सील
जिला मुख्यालय में प्रशासन के नाक के नीचे बिना पंजीयन के चल रहा था क्लिनिक जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जशपुर गिरांग मोड़ मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को किया सील
जिला मुख्यालय में प्रशासन के नाक के नीचे बिना पंजीयन के चल रहा था क्लिनिक
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जशपुर गिरांग मोड़ मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को किया सील
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 13 अप्रैल 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को माँ भवानी आरोग्यम संस्था गिरांग मोड दोड़काचौरा जशपुर को अवैध रूप से चिकित्सा केंद्र संचालित करने पर संस्था को सील कर दिया गया है ।
टीएल की बैठक में कलेक्टर ने दिए थे निर्देश
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा को निर्देश दिए थे कि जिले में जितने भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। मौके पर जाकर पंजीयन का सत्यापन करें और जिनके द्वारा वैध दस्तावेज जमा नहीं किया जा रहा है।
उन अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं
इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे अवैध संचालित संस्था को सील किया गया ।


