*खेतों में गिरी मौत बनकर बिजली: सूरजपुर में 2 युवकों और सरगुजा में महिला की जान गई* *बारिश के दौरान खेत में काम और फसल देखने गए थे तीनों*
*खेतों में गिरी मौत बनकर बिजली: सूरजपुर में 2 युवकों और सरगुजा में महिला की जान गई* *बारिश के दौरान खेत में काम और फसल देखने गए थे तीनों*
*खेतों में गिरी मौत बनकर बिजली: सूरजपुर में 2 युवकों और सरगुजा में महिला की जान गई*
*बारिश के दौरान खेत में काम और फसल देखने गए थे तीनों, अलग-अलग घटनाओं से परिवारों में पसरा मातम*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 28 जुलाई 2026 :- सरगुजा जिले के बतौली और सूरजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूरजपुर में खेत में काम कर रहे दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जबकि सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में फसल देखने खेत गई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नमदगिरी निवासी विनय देवांगन (35) मंगलवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तिवरागुड़ी कुड़ेलीहापारा निवासी धर्मेंद्र साहू (20) ग्राम उमापुर स्थित खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से वह खेत में बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इधर, सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदा बैगापारा निवासी चंद्रमुनि (56) सोमवार दोपहर अपने नए बोयरगोड़ा स्थित खेत में फसल देखने गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। वहां नए घर के पास उनका शव पड़ा मिला। आशंका जताई गई कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। घटना के बाद तीनों परिवारों में शोक का माहौल है। बारिश के मौसम में प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।


