*जशपुर गर्ल्स कॉलेज का लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता निलंबित*
*जशपुर गर्ल्स कॉलेज का लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता निलंबित* *कॉलेज की छात्राओं से करता था छेड़छाड़ और बेड टच, शिकायतों की जिला प्रशासन से जांच के बाद कमिश्नर की कार्रवाई*
*जशपुर गर्ल्स कॉलेज का लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता निलंबित*
*कॉलेज की छात्राओं से करता था छेड़छाड़ और बेड टच, शिकायतों की जिला प्रशासन से जांच के बाद कमिश्नर की कार्रवाई*
करीब 50 छात्राओं के बयान के बाद प्रशासन की कार्रवाई, आयुक्त ने जारी किया आदेश
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 29 जुलाई 2026 :- जशपुर के शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोपों के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, कॉलेज के लैब टेक्नीशियन अजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की शिकायत सामने आने के बाद जशपुर जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा संभाग के आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया है।
मामले की जांच के दौरान करीब 50 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। शिकायतों में अजय गुप्ता पर कथित रूप से अनुचित स्पर्श (बैड टच), छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत 28 जुलाई 2026 को उनके निलंबन के आदेश जारी किए गए। और अजय गुप्ता को अम्बिकापुर अटैच किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।


