मारपीट में बीच बचाव करना पूर्व बीडीसी की जान पर आ पड़ी

जशपुर के केराडीह गांव में दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव कर रहे पूर्व बीडीसी प्रदीप गुप्ता पर युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गम्भीर हालत में उन्हें रांची रेफर किया गया। आरोपी सामवेल टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मारपीट में बीच बचाव करना पूर्व बीडीसी की जान पर आ पड़ी

बीच बचाव कर रहे पूर्व बीडीसी पर एक आरोपी ने रॉड से किया जानलेवा हमला
गंभीर दशा में पहले कुनकुरी फिर रांची किया गया रेफर

जशपुरनगर. गांव के दो लोगों के अपसी विवाद में हो रही मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए पूर्व बीडीसी के ऊपर लोहे की राड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह गांव का है।
                 आरोपी सामवेल टोप्पो उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बरटोली केराडीह के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की धारा 296, 351-2 और 109-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
             घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से बताया गया कि, 1 जून को प्रार्थी संतोष कुमार गुप्ता, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम चिटकवाइन केराडीह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई, पीडि़त प्रदीप कुमार गुप्ता, जिसका केराडीह में हार्ड वेयर की दुकान है, और वह पूर्व में अपने क्षेत्र का जनपद सदस्य रह चुका है। घटना वाले दिन उसके दुकान के सामने फल का दुकान में शाम करीबन 6:30 बजे आरोपी सामवेल टोप्पो का उक्त फल दुकान वाले से रुपए के लेन देन को लेकर वाद विवाद हो रहा था। इसी दौरान प्रार्थी का बड़ा भाई पीडि़त, प्रदीप गुप्ता, उनके बीच जाकर, झगड़ा शांत कराने हेतु, बीच बचाव करने की कोशिश की गई तभी आरोपी सामवेल टोप्पो के द्वारा आवेश में आकर, बीच बचाव करने गए प्रदीप गुप्ता को गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए, अपने हाथ में रखे लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे प्रदीप गुप्ता बेहोश हो गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पहले कुनकुरी के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर दशा को देखते हुए रांची झारखंढ रेफर कर दिया गया। 
                  घायल प्रदीप गुप्ता के भाई के रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सूचना के चंद घंटों में ही आरोपी सामवेल टोप्पो को हिरासत में ले लिया गया व उसके कब्जे से हमला में प्रयुक्त लोहे की राड को भी बरामद कर जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी सामवेल टोप्पो मुंबई में काम करता है और कुछ दिनों के लिए अपने गृह ग्राम आया हुआ था। आरोपी घटना के बाद मुंबई भागने के फिराक में था।                        
                    मामले में जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शशि मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व बीडीसी के ऊपर लोहे की राड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।