गौ तस्करी पर सख्ती: जंगलों में सर्च अभियान, गांवों में बनी ‘पुलिस मितान टीम
गौ तस्करी पर सख्ती: जंगलों में सर्च अभियान, गांवों में बनी ‘पुलिस मितान टीम
गौ तस्करी पर सख्ती: जंगलों में सर्च अभियान, गांवों में बनी ‘पुलिस मितान टीम
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 15 मार्च 2026 : जिले में गौ तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने जंगलों के भीतर सर्च अभियान तेज कर दिया है।
रविवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के किनकेल, खरवाटोली और पाकरकुंदर के जंगलों में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह करीब 50 पुलिस जवानों के साथ पैदल पहुंचे और संभावित तस्करी मार्गों का निरीक्षण किया। कई पगडंडी रास्तों को चिन्हित कर उनकी निगरानी बढ़ाने और आवश्यक जगहों पर घेराबंदी के निर्देश दिए गए।
कम्यूनिटी पुलिसिंग पर जोर
अभियान के दौरान पुलिस गांवों तक पहुंची और ग्रामीणों से संवाद कर सहयोग की अपील की। किनकेल, चट्टानपारा और पाकरकुंदर में “पुलिस मितान टीम” का गठन किया गया, जो गौ तस्करी सहित संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएगी। साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नशा मुक्ति, शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर चर्चा की गई। एसएसपी ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में “पुलिस एकेडमी” जैसी पहल शुरू करने की योजना की भी जानकारी दी।


