नशे में धुत ड्राइवर के हाथों हाईवे पर दौड़ रही थी तेज रफ्तार टाटा पंच कार पतराटोली में खड़े ट्रक से टकराने के बाद, वहां से भाग रहे चालक ने स्कूली छात्र को मारी ठोकर
नशे में धुत ड्राइवर के हाथों हाईवे पर दौड़ रही थी तेज रफ्तार टाटा पंच कार पतराटोली में खड़े ट्रक से टकराने के बाद, वहां से भाग रहे चालक ने स्कूली छात्र को मारी ठोकर एक छात्र का पैर टूटा, बाल बाल बची स्कूली छात्रों की जान
नशे में धुत ड्राइवर के हाथों हाईवे पर दौड़ रही थी तेज रफ्तार टाटा पंच कार
पतराटोली में खड़े ट्रक से टकराने के बाद, वहां से भाग रहे चालक ने स्कूली छात्र को मारी ठोकर
एक छात्र का पैर टूटा, बाल बाल बची स्कूली छात्रों की जान
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 जनवरी 2026 :- गुमला-कटनी NH 43 पर एक अनियंत्रित टाटा पंच कार क्रमांक CG 14 MQ 2863, ने चरईडांड़ के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के एक छात्रा को अपने चपेट में ले लिया जिससे सडक़ पर पैदल जा रहे दो छात्रों में से एक छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई। वो तो गनीमत रही कि दोनों स्कूली बच्चों की जान इस हादसे में बच गई, क्योंकि एक छात्र ने कार को अपनी ओर आता देख अपने साथी को खींच लिया, लेकिन कार से टकराने के कारण छात्र के पैर की हड्डी टूट गई।
घटना के बाद जब मौके पर भीड़ जुटी और लोगों ने कार पर सवार दो युवकों को बाहर निकाला, तब पता चला की कार चला रहे युवक के साथ दूसरा युवक भी शराब के नशे में धुत था।
खड़े ट्रक से टकराकर छतिग्रस्त कार लेकर भाग रहे थे
स्कूली छात्रा को टक्कर मारने से पहले नशे में धुत कार चालक पतराटोली में सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराकर वहां से भाग रहा था और इसी भागने के क्रम में स्कूली छात्र इस अनियंत्रित कर की चपेट में आ गए। कार के ट्रक से टकराने के बाद कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई थी लेकिन शराब के नशे में चालक उसी हालत में कार को लेकर भगा रहा था। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने नशे में धुत होकर कार चला रहे युवक के साथ कार में सवार दूसरे युवक की पहले तो जमकर मरम्मत की और फिर पुलिस को बुलाकर पुलिस के सौंप दिया।
इससे पहले 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल स्कूली छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
-----------------------------------------------------------------


