जादुई कलश के नाम पर जिले के भोले भाले ग्रामीणों से दो करोड़ रुपए की ठगी करोड़ो रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी अरविंद राठौर आया पुलिस की गिरफ्त में

जादुई कलश के नाम पर जिले के भोले भाले ग्रामीणों से दो करोड़ रुपए की ठगी करोड़ो रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी अरविंद राठौर आया पुलिस की गिरफ्त में, जादुई कलश के नाम पर, अपने साथियों के साथ मिल, ग्रामीणों से ठग लिए थे करोड़ों रुपए मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

जादुई कलश के नाम पर जिले के भोले भाले ग्रामीणों से दो करोड़ रुपए की ठगी   करोड़ो रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी अरविंद राठौर आया पुलिस की गिरफ्त में
जशपुर पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी

जादुई कलश के नाम पर जिले के भोले भाले ग्रामीणों से दो करोड़ रुपए की ठगी 

करोड़ो रुपए की ठगी के मामले में फरार आरोपी अरविंद राठौर आया पुलिस की गिरफ्त में,

जादुई कलश के नाम पर, अपने साथियों के साथ मिल, ग्रामीणों से ठग लिए थे करोड़ों रुपए

मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल

लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/12 अक्टूबर 2025 :- जादुई कलश को विदेश में भारी कीमत पर बेचकर कंपनी में पैसा जमा करने वालों को भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर जिले के ग्रामीण इलाकों में करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी अरविंद राठौर निवासी कोसमुंडा जांजगीर चांपा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।   

कंपनी में पैसा जमा करने वाले हर सदस्य को एक करोड रुपए मिलने का दिया था झांसा 

वर्ष 2021 में , आर .पी. ग्रुप नाम की कंपनी, जिसके मुख्य संचालक आरोपी तुरेंद्र कुमार दिव्य उर्फ मनीष कुमार दिव्य एवं राजेंद्र कुमार दिव्य हैं,के द्वारा आरोपी प्रकाश चंद्र धृतलहरे व उपेन्द्र कुमार सारथी के साथ मिलकर, प्रार्थिया को यह बोलकर झांसे में लिया गया, कि कोरबा जिले के मंडवारानी में एक जादुई कलश मिला है, जिसे कि भारत सरकार के द्वारा जादुई कलश जो कि काफी महंगे धातु का बना है, उसमें जादुई लक्षण हैं, जो कि चावल को भी खींच लेता है, उक्त कलश की विदेशों में कीमत अरबों रुपए में है, इसको विदेश में बेचा जाएगा, व उसके मुनाफे की राशि को, आर. पी. ग्रुप कंपनी में पैसा जमा करने वाले सदस्यों को अनुदान के रूप में दिया जाएगा, हर सदस्य को 1 से 5 करोड़ रुपए तक मिलेंगे, जिससे आरोपियों के झांसे में आकर प्रार्थिया भी सिक्यूरिटी मनी व प्रोसेसिंग फीस के रूप में 25000 रु जमा कर, उक्त आर.पी. ग्रुप कंपनी से हजारों लोग जुड़ गए। आरोपी वर्ष 2021 से 2024 तक हजारों लोगों से ठगी करते हुए, करोड़ों रुपए लेकर, रकम वापस न कर उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हो गए।

जशपुर जिले में ही 2 करोड़ रुपए से ऊपर की ठगी

कई लोगों के द्वारा ठगी की शिकायत दर्ज करने के बाद, मामले की प्रारंभिक विवेचना के दौरान जशपुर पुलिस के द्वारा जब सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के पीड़ित ग्रामीणों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि आरोपियों के द्वारा लगभग 1 करोड़ 94 लाख रु की ठगी की गई थी, जांच के साथ साथ आरोपियों के द्वारा ठगी की रकम की बढ़ने की भी संभावना थी।

कंपनी के डायरेक्टर समेत तीन आरोपी पहले से जेल में 

चूंकि मामला हजारों ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी से संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, मामले की जांच व आरोपियों की पता साजी हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा,एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर, बिलासपुर, कोरबा एवं सीतापुर भेजी गई थी, जिनके द्वारा कार्यवाही करते हुए, आर. पी. ग्रुप कंपनी के मुख्य संचालक राजेंद्र कुमार दिव्य, तुरेंद्र उर्फ मनीष कुमार दिव्य सहित उनके सहयोगी प्रकाश चंद्र धृतलहरे व उपेन्द्र कुमार सारथी को हिरासत  में लेकर उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

वर्सन 

पुलिस ने थाना पत्थलगांव में दर्ज करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में फरार एक आरोपी  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश जारी है।

शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।