दो युवकों के कपड़े उतारकर, रस्सियों से पाइप में बांधकर बेदम पिटाई का वीडियो हुआ वायरल क्रेशर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

दो युवकों के कपड़े उतारकर, रस्सियों से पाइप में बांधकर बेदम पिटाई का वीडियो हुआ वायरल क्रेशर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

दो युवकों के कपड़े उतारकर, रस्सियों से पाइप में बांधकर बेदम पिटाई का वीडियो हुआ वायरल   क्रेशर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
वीडियो का टुकड़ा जो इन दिनों वायरल है

दो युवकों के कपड़े उतारकर, रस्सियों से पाइप में बांधकर बेदम पिटाई का वीडियो हुआ वायरल 

क्रेशर संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर/ 07 नवम्बर 2025 :- जशपुर के पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बरियों में वहां के एक क्रेशर संचालक के द्वारा 2 स्थानीय युवकों के साथ बेदम पिटाई का मामला निकलकर सामने आया है।     

              जानकारी के अनुसार वहां के स्थानीय क्रशर संचालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों के साथ निर्मम पिटाई की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवकों को एक कमरे में घेरकर रखा है तथा उसकी पिटाई की जा रही है। एक युवक के हाथ-पैर पाइप के सहारे रस्सियों से बंधे हैं। पिटाई करने वाले गाली-गलौज करते हुए उन पर लात, जूते व डंडे बरसा रहे हैं। 

        वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बलरामपुर एएसपी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

दोनों युवकों के कपड़े उतारे और पाइप से बांधकर बेदम पिटाई 

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल का बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम भेलाई खुर्द में क्रशर प्लांट है। संचालक द्वारा आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर 2 युवकों की बेहद निर्दयता से पिटाई की जा रही है। संचालक द्वारा पहले तो दोनों युवकों के कपड़े उतरवाए गए, फिर हाथ-पैर को पाइप व रस्सियों से बांधा गया।इसके बाद उनपर जूते, लात व डंडे बरसाए गए। संचालक द्वारा दोनों पर डीजल चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। इनमें से एक युवक ग्राम बघिमा निवासी विनोद सारथी बताया जा रहा है, जिसे बुरी तरह से पीटा (Brutally beaten) गया है। वह क्रशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है।

युवकों ने पहले डर से नहीं की शिकायत

पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह लुंड्रा विकासखंड के ग्राम कर्रा निवासी संचालक कालू उर्फ अभिलेख गुप्ता के यहां तीन वर्षों से पोकलेन चालक के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को उसे भिलाई स्थित दीपक गर्ग के क्रशर में बुलाया गया, जहां कालू गुप्ता, दीपक गर्ग, संजय प्रधान और रामलाल यादव ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-पैर बांधकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दर्जनों लोग वहां जुट गए और जबरन चोरी की बात स्वीकार करने का वीडियो बना लिया गया। रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

वर्सन 

वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विश्वदीपक त्रिपाठी, बलरामपुर एएसपी