बच्चों को तैरना सिखाने तालाब में उतरा 35 साल का युवक गहरे पानी में डूब गया और देखते रह गए बीवी बच्चे, पूरे इलाके में पसरा मातम

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 9 अप्रैल 2026 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तंबाकछार के सखाझरन में तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक शोबिंद राम (35) पिता रघु राम बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार के साथ बिताने गया था समय
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शोबिंद राम गुरुवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वन विभाग के तालाब में नहाने गया था। परिवार तालाब के एक किनारे पर था, जबकि वह दूसरी ओर नहा रहा था।
तैरकर आने की बात कही, लेकिन हो गया हादसा
नहाने के दौरान उसने परिवार से कहा कि वह तैरकर उनके पास आएगा और बच्चे को तैरना सिखाएगा। लेकिन जैसे ही वह तालाब के बीच पहुंचा, उसकी सांसें जवाब दे गईं और वह गहरे पानी में डूब गया। पत्नी और बच्चे असहाय होकर उसे देखते रह गए।
घने जंगल के पास तालाब, रेस्क्यू में आई दिक्कत
घटना स्थल पहाड़ी तराई में स्थित है और तालाब का एक हिस्सा घने जंगल से घिरा हुआ है। ऐसे में रेस्क्यू कार्य काफी कठिन रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद लगभग 4 से 5 घंटे में शव को बाहर निकाला।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।