*रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे 7 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा: 15 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल, चालक फरार*

*रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे 7 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा: 15 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल, चालक फरार* *उदयपुर के डुमरडीह के पास रात 12 बजे हुआ हादसा; सभी पैदल घर लौट रहे थे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों का इलाज जारी*

*रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे 7 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा: 15 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल, चालक फरार*

*रामगढ़ महोत्सव से लौट रहे 7 नाबालिगों को ट्रक ने रौंदा: 15 वर्षीय किशोर की मौत, 6 घायल, चालक फरार*

*उदयपुर के डुमरडीह के पास रात 12 बजे हुआ हादसा; सभी पैदल घर लौट रहे थे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों का इलाज जारी*

लोक सीजी न्यूज / अम्बिकापुर 1 जूलाई 2026 : रामगढ़ महोत्सव देखकर पैदल घर लौट रहे सात नाबालिगों को मंगलवार देर रात अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरडीह के पास रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी किशोर सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे में किसी का सिर फट गया, किसी का पैर टूट गया तो किसी का जबड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सातों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान सूरजपुर जिले के ग्राम मंहगई श्रीनगर निवासी 15 वर्षीय विकास अगरिया की मौत हो गई, जबकि अन्य छह घायलों का उपचार जारी है।

मृतक विकास अगरिया अपने मामा छोटेलाल और साथियों दिनेश, देवप्रसाद, अंजय, टिलो सहित कुल सात किशोरों के साथ रामगढ़ महोत्सव देखने आया था। सभी की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे पैदल अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर पास के एक किराना व्यवसायी ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

------------